IPhone18 में आएंगे बड़े बदलाव:तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी

एप्पल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन आईफोन 18 को कई जबरदस्त अपग्रेड्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सिर्फ छोटे बदलाव नहीं बल्कि परफॉर्मेंस, बैटरी और फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
Follow on Google News
तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आईफोन 18 में बैटरी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 4 हजार mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। अभी आईफोन 17 में करीब 3 हजार 692mAh की बैटरी मिलती है, ऐसे में नया मॉडल ज्यादा बैकअप देने में योग्य होगा। 

    A20 प्रोसेसर देगा सुपरफास्ट परफॉर्मेंस

    हर साल की तरह इस बार भी एप्पल नया और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर देने जा रहा है। आईफोन 18 में A20 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो पिछले A19 प्रोसेसर से ज्यादा तेज और बेहतर परफॉर्म करेगा। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स और स्मूद हो जाएंगे। 

    नया IOS और एडवांस AI फीचर्स

    इस फोन में लेटेस्ट iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ Siri का नया वर्जन और कई स्मार्ट AI फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। नए कलर ऑप्शन में दिखेगा नया अंदाज आईफोन 18 सीरीज में नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। खासकर प्रो मॉडल्स में कंपनी कुछ फ्रेश और प्रीमियम रंग पेश कर सकती है, जिससे फोन का लुक और अट्रैक्टिव बनेगा। 

    ये भी पढ़ें: IPL में भारतीय कप्तानों का जलवा : सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

    कब होगा आईफोन 18 लॉन्च ?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस बार लॉन्च पैटर्न में बदलाव कर सकती है। आईफोन 18 के कुछ मॉडल्स सितंबर में और बाकी वेरिएंट्स मार्च 2027 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। आईफोन 18  इस बार सिर्फ नाम का अपग्रेड नहीं होगा, बल्कि बैटरी, स्पीड और AI टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। ऐसे में एप्पल  यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts