Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत :चढ़ूनी हिरासत में, शंभू बॉर्डर सील; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आज किसान महापंचायत होगी। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान शामिल होंगे। शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
चढ़ूनी हिरासत में, शंभू बॉर्डर सील; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन
दिल्ली में आज किसान महापंचायत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर बड़ी किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। यह महापंचायत भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में बुलाई गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल समेत कई राज्यों के किसान संगठन इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली में पहले से चल रहे CJP आंदोलन को देखते हुए राजधानी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Twitter Post

शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। घग्गर नदी के पुल पर बैरिकेडिंग की गई है और सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक रखकर रास्ता बंद किया गया है। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी कर रही है।

Twitter Post

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी हिरासत में

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सोमवार शाम कुरुक्षेत्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। किसान संगठन का दावा है कि उनके प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Breaking News

कई जगह किसानों का प्रदर्शन

  • दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा के कई इलाकों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर किसान टोल प्लाजा पर जुटे।
  • नेशनल हाईवे-152D पर पुलिस ने कई किसान नेताओं को रोका।
  • अंबाला के पास शंभू टोल प्लाजा पर किसानों ने कुछ समय के लिए जाम लगाया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?

किसान संगठनों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अमेरिका से सस्ते कृषि उत्पाद भारत आएंगे। इससे भारतीय किसानों, डेयरी उद्योग, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। किसानों का आरोप है कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो घरेलू कृषि बाजार पर दबाव बढ़ेगा और किसानों की आय प्रभावित होगी।

'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले विरोध

कई किसान संगठनों ने इस प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में 'देश बचाओ मोर्चा' बनाया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का दावा है कि इस समझौते के बाद भारत के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाना मुश्किल हो सकता है, जिससे विदेशी कृषि उत्पादों की आमद बढ़ेगी और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में कमजोर पड़ जाएंगे।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान घाट पर होने वाली महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यात्रियों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है-

  • सत्याग्रह मार्ग
  • वेलोड्रोम रोड
  • राजघाट DTC डिपो रोड
  • किसान घाट और आसपास के इलाके

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस अड्डे जाने वाले यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

Twitter Post

किसानों की प्रमुख मांग

  • भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील को पूरी तरह रद्द किया जाए।
  • भारतीय कृषि, डेयरी और छोटे किसानों के हितों की रक्षा की जाए।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़े फैसलों में किसान संगठनों से चर्चा की जाए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts