ताजा खबरराष्ट्रीय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ताई का सैफई में निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुआ परिवार

इटावा। इटावा जनपद स्थित सैफई में मुलायम सिंह यादव की भाभी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं, सैफई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।

अखिलेश ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

निधन की सूचना के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वे मैनपुरी लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ सैफई पहुंचे। बता दें कि, समद्रा देवी समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी और सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की मां थीं। रतन सिंह यादव का साल 2014 में ही निधन हो गया था। समद्रा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी।

सैफई तहसील के सामने हनुमान मूर्ति के पीछे जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव का स्मृति स्थल है, उसी के पास पारिवारिक अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। तेज प्रताप यादव ने अपनी दादी को मुखाग्नि दी।

बेटे की भी काफी समय पहले हो चुकी है मौत

रतन सिंह, मुलायम सिंह यादव के छह भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वो राजनीति से दूर रहते थे लेकिन गांव के छोटे-मोटे मसलों में हिस्सा लेते थे। बताया जाता है कि, मृत्यु तक उनका स्वभाव फौजी के जैसा ही था वो लोगों के आपसी विवाद भी सुलझाया करते थे। सैफई महोत्सव रतन सिंह और समद्रा देवी के बेटे रणवीर यादव की स्मृति में ही होता था। रणवीर सिंह का भी निधन काफी समय पहले हो चुका है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button