PlayBreaking News

नागपुर में 25 लाख के नकली नोट जब्त, 44 बंडल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
नागपुर में 25 लाख के नकली नोट जब्त, 44 बंडल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 25 लाख रुपए कीमत के नकली नोट के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नोटो के 44 बंडल में 25 लाख रुपए कीमत की नकली नोट बरामद किए है। बंडलों में दोनों और एक-एक असली नोट लगाया हुआ था और बाकी नोट नकली थे।

2 लाख के बदले 8 लाख का दिया लालच

सीताबल्डी पुलिस ने राहुल वासुदेव ठाकुर (31) की शिकायत पर बुधवार को ये गिरफ्तारियां की गई और नकली नोट जब्त किए गए। ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात को फेसबुक पर जल्दी पैसा कमाने की योजना संबंधी एक विज्ञापन देखा। जब ठाकुर ने नंबर डायल किया, तो दूसरी तरफ से संबंधित व्यक्ति ने कहा कि वह उन्हें अपनी योजना के तहत 2 लाख रुपए के बदले 8 लाख रुपए देंगे।

नोट के 44 बंडल किए बरामद

अधिकारी के अनुसार, उस व्यक्ति ने नोट छापने की मशीन होने का दावा भी किया। कुछ गलत होने के संदेह के आधार पर युवक ने पुलिस संकर्क किया। पुलिस ने जाल बिछाकर सतीश ध्यानदेव गायकवाड़ (29), गौतम राजू भलावी (21), शुभम सहदेव प्रधान (27) और मोनू उर्फ शब्बीर बलकत शेख (27) को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि 44 बंडल में 25 लाख रुपए मूल्य के नोट बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बंडल में दोनों तरफ एक-एक असली नोट था और आरोपी ने एक ही तरीके का इस्तेमाल करके कई लोगों को धोखा दिया था। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : तीर्थयात्रियों की बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत, 20 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts