इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम : चाय बनाते समय गैस चूल्हे में विस्फोट, मकान की दीवार हुई क्षतिग्रस्त; वृद्ध झुलसा

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में चाय बनाते समय ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार सुबह जिले की पिपलौदा जनपद के ग्राम जेठाना में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते समय जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे चूल्हे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं, मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग झुलस गया। जिसे जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जेठाना की नई आबादी स्थित निवासी मन्नालाल पुत्र भेरूलाल (60 वर्षीय) ने शुक्रवार सुबह अपने मकान में चाय बनाने के लिए लाइटर से जैसे ही गैस चूल्हे का बटन चालू किया, तभी अचानक चूल्हे में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान की आगे की दिवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, ब्लास्ट से उठी आग की चपेट में आने से मन्नालाल के हाथ, पैर, चेहरा और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर से गुरसराय जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद कालूखेड़ा थाने की पुलिस टीम और पटवारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पटवारी ने पंचनामा बनाया। फिलहाल, चूल्हे में विस्फोट कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रतलाम में दो बसों की भिड़ंत : मारपीट के साथ हंगामा… बस ऑपरेटरों ने किया चक्काजाम

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button