Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : किन्नरों ने कहा- पूजा पाठ करवा लो, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, मंत्र पढ़े और परिवार के बेसुध होते ही लूट ले गए 40 हजार का सामान

Follow on Google News
इंदौर : किन्नरों ने कहा- पूजा पाठ करवा लो, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, मंत्र पढ़े और परिवार के बेसुध होते ही लूट ले गए 40 हजार का सामान
इंदौर। शहर के समीप मांगलिया के धामली गांव में रहने वाले किन्नर द्वारा रहवासियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। किन्नर इलाके में भीख मांगने गए हुए थे, लेकिन जब परिवार वालों ने रुपए नहीं दिए तो वह उसे कहने लगे पूजा पाठ करवा लो नहीं तो अनर्थ हो जाएगा। फरियादी द्वारा किन्नरों को 10 रुपए दिए गए, लेकिन वह 500 रुपए मांगने पर अड़ गए, जब फरियादी ने उन्हें पैसे नहीं दिए तो किन्नर ने उनके पास कुछ मंत्र पढ़ना चालू किया। इससे परिवार वाले बेसुध हो गए। इसके बाद उन्हें घर में से 40 हजार का माल लेकर फरार हो गए।

500 रुपए लेने पर अड़ गए और...

जानकारी के अनुसार, मांगलिया के धामली गांव में रहने वाले हरलाल अहिरवार के यहां पर शुक्रवार को कुछ किन्नर पैसे मांगने पहुंचे थे। हरलाल अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए डकाचिया गांव गया हुआ था। किन्नरों ने बेटी को घर में अकेली देखकर पहले तो उससे रुपए मांगने लगे, लेकिन बेटी राजकुमारी ने किन्नरों को 10 दिए, लेकिन वह 500 रुपए मांगने पर अड़ गए। कुछ देर बाद बेटी राजकुमारी को डराते हुए उन्होंने मंत्र पढ़ना चालू किया और चावल में हल्दी मिलाकर कुछ मंत्र पड़े, जिससे राजकुमारी बेसूध हो गई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1690275966604427267[/embed]

घर का सामान ले उड़े किन्नर

किनारों ने तुरंत मौके का फायदा उठाकर घर में रखे हुए कुछ सामान जिसकी कीमत 40 हजार बताई जा रही है, उसे लेकर वह फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद जब इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी बाइक पर जाते हुए नजर आए। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- Indore : नाम बदलकर युवती को कर रहा था परेशान, सुसाइड करने जा रही युवती को छोटी बहन ने बचाया, आरोपी को पीटते हुए लाए थाने, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts