EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया झटका! जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर में की कटौती

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों कर्मचारियों को होली के पहले बड़ा झटका दिया है। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने पीएफ खाते पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.1% ब्याज देने का फैसला किया गया है। जो 2020-21 में 8.5% था।
40 साल के निचले स्तर पर इंट्रेस्ट रेट
जानकारी के मुताबिक, भविष्य निधि जमा पर ब्याज चार दशक के निचले स्तर आ गई है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब ईपीएफ की ब्याज दर 8 फीसदी थी।वित्त मंत्रालय देगा सहमति
गुवाहाटी में EPFO की बैठक में हुए सीबीटी के फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर वित्त मंत्रालय को सहमति के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद EPFO सरकार की तरफ से वित्त मंत्रालय के जरिए इस पर मुहर लगाता है। जिसके बाद ही ब्याज दर प्रदान करता है।











