गोकुलपुरी इलाके में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; CM अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

गोकुलपुरी इलाके में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; CM अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की घटना की सूचना दमकर विभाग को दी गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विभाग के अधिकारियों ने कही ये बात

पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई। तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। इस हादसे में 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

CM केजरीवाल ने जताया शोक

हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह-सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts