बॉलीवुडमनोरंजन

एकता कपूर की बढ़ीं मुश्किलें… मां संग जा सकती हैं जेल ! कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

मशहूर टीवी क्वीन और फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दोनों के खिलाफ बेगूसराय सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि कोर्ट ने यह वारंट वेब सीरीज XXX वेब सीरीज के सीजन-2 को लेकर जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि एकता कपूर और उनकी मां को जेल जाना पड़ सकता है!

फौजियों की पत्नियों के आपत्तिजनक सीन दिखाए थे

दरअसल, ट्रिपल एक्स (XXX) वेब सीरीज के सीजन-2 में फौजियों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। जिसके बाद 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की तरफ से सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल कराया गया था। इसमें पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए फौजियों की पत्नियों की खराब छवि बनाई जा रही है। उनका आरोप था कि वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब फौजी ड्यूटी पर रहते हैं तो घर में उनकी पत्नी अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं।

ये भी पढ़ें- जैकलीन को बड़ी राहत, 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली अंतरिम जमानत

समन के बाद भी नहीं हुईं कोर्ट में पेश

शंभू कुमार के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले तारीख में मजिस्ट्रेट ने समन की मांग की थी। जिसके बाद एकता कपूर और उनकी मां को कोर्ट की ओर से नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए कहा गया था। उस नोटिस को एकता कपूर के ऑफिस ने रिसीव भी किया था। जानकारी के मुताबिक, एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया है कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था। लेकिन वह अदालत के सामने पेश नहीं हुई। जिसके बाद अब एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, इस तारीख को दिया जाएगा अवॉर्ड

मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button