'अल्फा' की तारीफ में उतरे करण जौहर,बोले- ऑनलाइन नेगेटिविटी नहीं, दर्शक तय करेंगे फिल्म की किस्मत

करण जौहर ने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से ऊपर हैं और आलिया का स्टारडम थिएटर तक लोगों को खींच लाता है। जानिए 'अल्फा' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और करण जौहर ने क्या कहा।
Follow on Google News
बोले- ऑनलाइन नेगेटिविटी नहीं, दर्शक तय करेंगे फिल्म की किस्मत
ट्रोलिंग के बीच करण जौहर ने आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को किया सपोर्ट

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। इस बीच फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म और आलिया भट्ट की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से प्रभावित नहीं होते और अच्छी फिल्मों का समर्थन करते हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जब सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पहले से कम है, तब भी 'अल्फा' ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने लिखा कि इससे साफ है कि दर्शक सोशल मीडिया पर होने वाली नेगेटिव बातों से ऊपर उठकर फैसला लेते हैं। उनके मुताबिक असली ताकत दर्शकों के पास है।

आलिया भट्ट के स्टारडम की जमकर तारीफ

करण जौहर ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्टारडम और अभिनय दोनों ही शानदार हैं। उन्होंने लिखा कि आलिया में थिएटर तक दर्शकों को खींचकर लाने की क्षमता है और उनके टैलेंट पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।

YRF स्पाई यूनिवर्स की भी सराहना

करण ने यशराज फिल्म्स (YRF) की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि YRF लगातार ऐसी बड़ी फिल्में बना रहा है, जो सिनेमाघरों में शानदार अनुभव देती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म की आलोचना करने के बजाय उसे सपोर्ट करें और थिएटर जाकर देखें।

'नेगेटिव खबरें पढ़ना बंद करें'

अपने संदेश के आखिर में करण जौहर ने लिखा कि अब समय आ गया है कि लोग फिल्मों का जश्न मनाएं। उन्होंने कहा कि सिनेमाघर फिर से जिंदा हो रहे हैं। जाइए, 'अल्फा' देखिए और नेगेटिव खबरें पढ़ना बंद कीजिए।

ये भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection: 9 करोड़ की ओपनिंग के साथ फुस्स हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत

पहले दिन 'अल्फा' ने किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'अल्फा' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की।

भारत में ग्रॉस कलेक्शन : 11.1 करोड़ रुपये

विदेशों में कमाई : 5 करोड़ रुपये

पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 16.1 करोड़ रुपये

शाम और रात के शो में बढ़ी भीड़

फिल्म की पहले दिन कुल ऑक्यूपेंसी 20.4% रही।

सुबह : 9.92%

दोपहर : 17.85%

शाम : 19.69%

रात : 34.15%

इससे साफ है कि दिन बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई।

क्या है 'अल्फा' की कहानी?

शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन अपने लोकप्रिय किरदार 'कबीर' के रूप में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आते हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसी प्रशिक्षित महिला हत्यारी की है, जिसे बचपन से सुपर-सोल्जर बनने के लिए तैयार किया जाता है। बाद में उसे अपने परिवार और अतीत की सच्चाई पता चलती है। इसके बाद वह अपनी बिछड़ी बहन के साथ मिलकर उस गैरकानूनी सैन्य नेटवर्क को खत्म करने निकल पड़ती है, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts