'ये हैं मेरे चौधरी साहब...'सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने LIVE स्टेज पर खत्म किया सस्पेंस! 'चौधरी साहब' का कराया दीदार, सगाई की खबर से फैंस हैरान

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे शायद ही कोई भूल पाए। शनिवार को दिल्ली में आयोजित उनके 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया। जैसे ही उन्होंने अपने मंगेतर का हाथ पकड़कर फैंस के सामने सगाई की जानकारी दी, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और खुशियों से गूंज उठा। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
स्टेज पर दिखाई सगाई की अंगूठी
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने अपनी उंगली में पहनी सगाई की अंगूठी दिखाकर फैंस को खुशखबरी दी।
यह भी पढ़ें: Malak Dyaal Release : म्यूजिक सेंसेशन जैस्मीन अख्तर का नया सिंगल ‘मलिक दयाल’ रिलीज
मंगेतर शेखर चौधरी को गले लगाकर जताई खुशी
सगाई का ऐलान करने के बाद जैस्मीन दौड़कर अपने मंगेतर शेखर चौधरी के पास पहुंचीं।
'लावां' गाने पर किया रोमांटिक डांस
सगाई के ऐलान के बाद जैस्मीन और शेखर ने स्टेज पर साथ में डांस भी किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कॉन्सर्ट के कुछ ही समय बाद जैस्मीन और शेखर का वीडियो इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट कर उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने लिखा कि यह उनके पसंदीदा कॉन्सर्ट का सबसे खूबसूरत पल था।
कॉन्सर्ट में सुनाए अपने सुपरहिट गाने
दिल्ली में आयोजित इस कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने अपने कई लोकप्रिय गाने भी गाए। उन्होंने 'शरारत', 'जाइए सजना', 'यार ना मिले', 'तारस', 'इलीगल वेपन', 'पंजेबा', 'सिप सिप' समेत कई हिट गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने हर गाने पर जमकर डांस किया और पूरे शो का आनंद लिया।
'शरारत' गाने से फिर चर्चा में आईं जैस्मीन
हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'शरारत' काफी पसंद किया गया।
कौन हैं जैस्मीन सैंडलस?
जैस्मीन सैंडलस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक हैं। उ
कौन हैं शेखर चौधरी?
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
सगाई की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
यादगार बन गई कॉन्सर्ट की पहली रात
'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' की शुरुआत जैस्मीन सैंडलस के लिए बेहद खास रही।











