ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सैफ मामले में बोले सीएम फडणवीस, कन्फ्यूजन क्रिएट कर रही मीडिया; पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम इस महिला के नाम पर है। दरअसल ये महिला शरीफुल के साथ संपर्क में तब आई थी जब उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। 

महिला के संपर्क में था आरोपी, महिला गिरफ्तार 

मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची और सैफ अली केस में नादिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है, ताकि आरोपी महिला को मुंबई ले जाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि यह महिला बांग्लादेशी आरोपी शरीफुल इस्लाम से जुड़ी हुई है, जिसे इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शरीफुल ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सिलीगुड़ी से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया निवासी इस महिला के संपर्क में आया था।

मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा है- देवेंद्र फडणवीस

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया पर तंज कस्ते हुए कहा, ‘सैफ अली खान केस में जो बातें पुलिस ने कही भी नहीं कही, उन बातों को बताकर मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा है। पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है जल्द ही इसका रिजल्ट भी सामने आ जाएगा’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहा है कि आज या कल में मीडिया को केस की पूरी जानकारी दे दी जाए।’

क्या है पूरा मामला? 

16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर हमला हुआ था। इस मामले में 5-6 दिनों बाद आरोपी शरीफुल को गिरफ्तार किया गया। 22 जनवरी को मुंबई पुलिस ने घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट सैंपल को CID की लैब में जांच के लिए भेजा। लेकिन एक भी सैंपल आरोपी से मैच नहीं हुए। पुलिस को संदेह है कि इस हमले में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में 25 जनवरी को पुलिस ने सैफ के हमले के वक्त पहने गए कपड़े भी जब्त किए। अब फोरेंसिक टीम आरोपी और सैफ के कपड़ों से मिले ब्लड सैंपल की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button