Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे दिलजीत, बोले- भारत का वेन्यू और इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं

Follow on Google News
अब भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे दिलजीत, बोले- भारत का वेन्यू और इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर 'दिल-लुमिनाटी' को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में एक शो किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने बताया कि जब तक सरकार भारत में कॉन्सर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार नहीं करती, वह तब तक देश में कोई भी कॉन्सर्ट नहीं करेंगे। अपने परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने भारत में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शो में बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ जमा होती है, ऐसे में कई बार लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं और निशाना कॉन्सर्ट को बनाया जाता है।  

वेन्यू और मैनेजमेंट तय करना बेहद जरूरी 

दिलजीत ने कहा, "हमें परेशान करने के बजाय, वेन्यू और मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मैं संबंधित अधिकारियों से यह कहना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह एक बड़ा आय का स्रोत है, जो कई लोगों को रोजगार देता है और वे यहां काम करने में सक्षम होते हैं। मैं अगली बार कोशिश करूंगा कि मंच केंद्र में हो, ताकि आप उसके पास खड़े हो सकें।"

क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के लाइव शो के दौरान कई लोगों ने मार्केट में स्थित ठेके से शराब खरीद कर खुले में पी और पुलिसकर्मी इस घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे। शो के दौरान सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, लेकिन किसी ने भी इन लोगों को शराब पीने से नहीं रोका। जबकि खुले में शराब पीने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है और गिरफ्तारी होती है। पुलिस कर्मियों का ध्यान केवल दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम पर था। कार्यक्रम के बाहर लोग नियमों को तोड़ते रहे। भारी संख्या में पुलिसकर्मी बाहर तैनात थे। लाइव शो के दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई, जबकि स्टेज के बिल्कुल पीछे पेट्रोल पंप था। ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होता। यह तब हुआ जब खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद थे।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts