PlayBreaking News

चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, विवादित टिप्पणी पर नजर रखेगा EC

Follow on Google News
चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, विवादित टिप्पणी पर नजर रखेगा EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सोमवार को बीजेनी नेता दिलीप घोष और कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को फटकार लगाई है। आयोग ने कहा कि दोनों नेताओं के बयानों पर नजर रखी जाएगी। घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और श्रीनेत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग ने कहा कि वह आश्वस्त है कि दोनों नेताओं ने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया और यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

चुनाव आयोग ने भेजा चेतावनी नोटिस

चुनाव आयोग के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र में संवाद करते समय सावधानी बरतने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी और आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए अपने पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने के वास्ते चेतावनी नोटिस की एक प्रति उनके संबंधित पार्टी प्रमुखों को भी भेजी जा रही है। दोनों को आदर्श आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

श्रीनेत ने कंगना को लेकर की थी टिप्पणी

बता दें कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के ‘इंस्टाग्राम' अकाउंट से सोशल मीडिया मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी पोस्ट की गई थी। विवाद के बाद श्रीनेत ने अपने सभी सोशल अकाउंट्स से विवादास्पद टिप्पणियों को हटा दिया। उनका कहना था कि उनके अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और यह टिप्पणी उनके द्वारा नहीं की गई।

घोष ने मांग ली थी माफी

बीजेपी नेता दिलीप घोष एक वीडियो में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक बनाते हुए नजर आए थे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। ये भी पढ़ें- 3500 करोड़ की टैक्स डिमांड मामले में कांग्रेस को बड़ी राहत, चुनाव से पहले कोई एक्शन नहीं लेगा आयकर विभाग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts