Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जांजगीर चांपा: बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, चोरी के नियत से घर में घुसे थे बदमाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, चोरी के नियत से घर में घुसे थे बदमाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जांजगीर चांपा। खपरी में हुए इस डबल मर्डर केस ने इलाके को दहला दिया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया था। 

    लूट का विरोध करने पर की हत्या 

    जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी-लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 31 मार्च की रात बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्यामा बाई घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसे, जबकि उनके दो साथी बाहर नजर रख रहे थे। घर में घुसे आरोपियों ने महिला के गले से सोने का हार छीनने की कोशिश की, इस दौरान महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। 

    पति ने किया विरोध, दोनों की ले ली जान

    श्यामा बाई की चीख सुनकर उनके पति संतराम साहू जाग गए और आरोपियों का सामना करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात इतनी तेजी से हुई कि बुजुर्ग दंपती को संभलने का मौका भी नहीं मिला और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    ये भी पढ़ें: कोरबा: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव 

    फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा 

    घटनास्थल पर मिले खून से सने पैरों के निशान इस केस में अहम सुराग बने। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी भागे नहीं बल्कि सामान्य तरीके से चलते हुए निकले थे, बाहर खड़े दो साथियों ने आरोपियों को छिपाने में मदद की, जिससे शुरुआती जांच में मामला उलझा रहा। अब चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts