BHEL में अप्रेंटिस के 380 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका; बिना परीक्षा होगा चयन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 380 पदों पर उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2026 है।
BHEL में 380 पदों पर भर्ती
BHEL की यह भर्ती कुल 9 ट्रेड के लिए है। इनमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और अन्य ट्रेड शामिल हैं।
पदों का विवरण इस प्रकार है-
- फिटर- 125 पद
- वेल्डर- 115 पद
- इलेक्ट्रीशियन- 30 पद
- टर्नर- 20 पद
- मशीनिस्ट- 20 पद
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 12 पद
- मैकेनिक R&AC- 6 पद
- COPA- 45 पद
इन सभी पदों को मिलाकर कुल 380 अप्रेंटिस पद हैं।
हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक R&AC को 11,040 रुपये प्रतिमाह
- वेल्डर और COPA ट्रेड के उम्मीदवारों को 10,560 रुपये प्रतिमाह
SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; 19 सितंबर तक करें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से फुल टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा।
उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी-
SC/ST- 5 साल
OBC- 3 साल
PwBD- 10 साल
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
BHEL की इस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
जो उम्मीदवार पहले से किसी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में हैं या अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
12 सितंबर तक करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RDSE पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखना जरूरी है।
इसके बाद उम्मीदवारों को BHEL Trichy पोर्टल पर जाकर इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आवेदन की बाकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के दौरान सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।




















