Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोलकाता में पं. बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के घर पर ED की छापेमारी, जानें किस मामले में घिरे वन मंत्री

Follow on Google News
कोलकाता में पं. बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के घर पर ED की छापेमारी, जानें किस मामले में घिरे वन मंत्री
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर छापेमारी की है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे। यह कार्रवाई कथित राशन घोटाले से जुड़ी है, जिसकी जांच ईडी कर रही है. ज्योतिप्रिय मलिक तृणमूल कांग्रेस की सरकार में वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

साल्ट लेक स्थित निवासी पर मारा छापा

जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित राज्य के वन मंत्री मलिक के दो फ्लैट पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि मलिक के पूर्व निजी सहायक के मकानों सहित 8 अन्य फ्लैट पर भी छापा मारा गया। अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान मंत्री वहां नहीं थे। वह बाद में आए और उनका फोन ले लिया गया है। मत्री के पूर्व निजी सहायक के दमदम स्थित आवास और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी की जा रही है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1717367071015830005[/embed]

इससे पहले चावल मिल मालिक को किया था गिरफ्तार

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर पहले भी छापेमारी होती रही है। ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले ईडी ने इस कथित घोटाले में चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था। 2004 में एक चावल मिल मालिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रहमान ने अगले दो वर्षों में तीन और कंपनियां खड़ी कर लीं। ईडी अधिकारियों के अनुसार, रहमान ने कथित तौर पर शेल कंपनियों की श्रृंखला खोली और पैसे निकाले। ये भी पढ़ें- आगरा : पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो बोगी जलीं; कई यात्री झुलसे, यातायात प्रभावित; देखें VIDEO
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts