Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र में सिंगल और झारखंड में दो फेज में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Follow on Google News
Maharashtra Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र में सिंगल और झारखंड में दो फेज में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों को लेकर कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 48 विधानसभा और 2 संसदीय क्षेत्रों में उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 फेज में चुनाव होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने विज्ञान भवन (नई दिल्ली) में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

चुनाव आयुक्त ने जनता का किया धन्यवाद

चीफ इलेक्शन कमीशन राजीव कुमार ने कहा कि 'हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी वोटर्स को चुनाव में सशक्त भागीदारी के लिए धन्यवाद। जम्मू-कश्मीर की आवाम ने जम्हूरियत के जश्न को ऐतिहासिक बना दिया है।'

लाइव अपडेट्स...

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं, 2 लोकसभा सीटों का उपचुनाव 20 नवंबर को होगा। इन दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर उपचुनाव होगा।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन तारीख

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।

यूपी में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग

  • चुनाव आयुक्त के मुताबिक, झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा।
  • झारखंड के चुनावी नतीजे भी महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को ही आएंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

झारखंड में 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 'झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं।
  • पहली बार वोट देने वालों की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

झारखंड में 24 जिलों की 81 सीटों पर वोटिंग

चुनाव आयोग ने झारखंड चुनाव पर कहा कि 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 44 सीटें सामान्य वर्ग की हैं तो एससी के लिए 9 सीटें और एसटी वर्ग के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं।

झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता – CEC

  • चुनाव तारीखों के ऐलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में कुल 6 करोड़ मतदाता हैं।
  • महाराष्ट्र के बारे में जानकारी देते हुए CEC ने कहा कि राज्य में कुल 1,00,186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश – 10 राजस्थान – 7 पश्चिम बंगाल – 6 असम – 5 बिहार – 4 पंजाब – 4 कर्नाटक – 3 केरल – 2 मध्य प्रदेश – 2 सिक्किम – 2 गुजरात – 1 उत्तराखंड - 1 छत्तीसगढ़ - 1

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया।

झारखंड में महागठबंधन को मिली थी जीत

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। महागठबंधन को 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलीं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts