Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Earthquake : मणिपुर के बाद अंडमान सागर में महसूस किए भूकंप के झटके, मोरक्‍को में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 2800 के पार

Follow on Google News
Earthquake : मणिपुर के बाद अंडमान सागर में महसूस किए भूकंप के झटके, मोरक्‍को में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 2800 के पार
नई दिल्ली। अंडमान सागर में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गएनेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी जानकारी दी। NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। यह भूकंप तीन बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई 93 किमी थी। इससे मणिपुर के उखरुल में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं मोरक्‍को में आए भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 2800 के पार पहुंच गई है।

NCS ने शेयर की जानकारी

एनसीएस के मुताबिक, अंडमान सागर में भूकंप तीन बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई 93 किमी थी। [embed]https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1701366929955713256[/embed]

मणिपुर में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले मणिपुर के उखरुल में सोमवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप की गहराई 20 किमी थी। रात 11 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।

मोरक्‍को में 2,862 की मौत और 2,562 लोग घायल

इधर, अफ्रीकी देश मोरक्‍को में शु्क्रवार को आए 6.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद मरने वालों की संख्‍या 2800 के पार पहुंच गई है। भूकंप का केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भूकंप के बाद स्पेन, ब्रिटेन और कतर की टीमें भी मोरक्को में बचाव अभियान में शामिल हो गई हैं

120 सालों में सबसे शक्तिशाली भूकंप

मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। वहीं US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम के गांव में था। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह के 3.41 बजे आया पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

तुर्की में आया था ऐसा विनाशकारी भूकंप

हाल ही में तुर्की में इस तरह का विनाशकारी भूकंप महसूस किया गया था, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 6 फरवरी 2023 की सुबह तुर्की में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था। ये भी पढ़ें- मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही : मरने वालों की संख्या 2000 के पार, कई लोग अब भी मलबे में दबे; 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts