PlayBreaking News

इंदौर में पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा; 19 लाख नकदी जब्त

द्वारकापुरी पुलिस ने ऐसे तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिस पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, पिस्टल, 22 जिंदा राऊंड, 19 लाख रुपए नकद और नोट गिनने की मशीन जब्त हुई है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
Follow on Google News
270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा; 19 लाख नकदी जब्त

इंदौर। मुखबिर की सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पहले एक आरोपी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर मुख्य तस्कर तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने राजस्थान से मादक पदार्थ लाकर शहर में युवाओं को सप्लाई करने की बात कबूली है। 

मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

जोन अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में द्वारकापुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से तस्करी में जुड़े लकी नाथ को 22 जून को 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। उसने पूछताछ में चेतन नाथ से मादक पदार्थ खरीदना बताया था। इसके बाद पुलिस ने बैक ट्रेकिंग करते हुए आरोपी चेतन नाथ निवासी नाथ मोहल्ला, द्वारकापुरी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: क्या सच में अरब देशों में ऊंटों को जिंदा सांप खिलाए जाते हैं? जानिए इसके पीछे की परंपरा और वैज्ञानिकों की राय

राजस्थान से लाकर करता था सप्लाई

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान के प्रतापगढ़ से मादक पदार्थ लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। मामले में पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Breaking News

जेल से छूटते ही फिर शुरू किया नशे का कारोबार

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से अपनी बहन ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के साथ मिलकर ब्राउन शुगर और गांजा सप्लाई का काम कर रहा था। पहले आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अप्रैल महीने में जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें: क्या अमेरिका में गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को होमवर्क मिलता है? जानिए वहां का स्कूल सिस्टम कैसे करता है काम

आरोपी पर 17 आपराधिक मामले हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों से भी नशीले पदार्थों की सप्लाई करवा रहा था। उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह थाना राजेंद्र नगर और थाना नौगांव, जिला धार के आपराधिक प्रकरणों में भी फरार चल रहा था।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts