
भोपाल। राजधानी में आज रावण दहन के पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश की वजह से जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के भीगने की सूचना मिल रही हैं। दशहरा आयोजन समितियों को पुतले बरसाती से ढंकना पड़े हैं। करीब आधा घंटा तक तेज बौछारें पड़ीं। इससे शहर के अनेक हिस्सों में दशहरा के मौके पर आज शाम को होने वाले रावण दहन के कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग गया। तेज बारिश होने से रावण दहन की तैयारियों पर भी असर पड़ा है।
#भोपाल के टीटी नगर #दशहरा मैदान में #बारिश में भीगे #रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले।#Ravan #PeoplesUpdate #rain pic.twitter.com/NUr3eqF26l
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) October 5, 2022
छोला दशहरा में मैदान पहुंचेंगे सीएम
राजधानी भोपाल में 2 साल के बाद बिना किसी बंदिशों के दशहरा मनेगा। छोला दशहरा मैदान के रावण दहन कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। टीटी नगर दशहरा मैदान पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शहर के कॉलोनी कैम्पस, गली और मोहल्लों में भी रावण के पुतले जलाए जाएंगे।
छोला मैदान 61 फीट रावण की ऊंचाई
हिंदू उत्सव समिति द्वारा छोला दशहरा मैदान 61 फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने बताया कि इसके पूर्व बांके बिहारी मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आतिशबाजी भी जोरदार होगी। रावण दहन से पहले 25 ट्रॉलों पर झांकी, भजन मंडली, जागरण मंडलियां रहेंगी। चल समारोह में मां काली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी शामिल रहेंगी। बैंड-ढोल के साथ भक्त झूमते हुए चलेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।
कलियासोत ग्राउंड पर 51 फीट का रावण
कलियासोत ग्राउंड पर जनश्री लोककल्याण समिति दशहरा महोत्सव मनाएगी। यहां पर रावण का 51 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। वहीं, 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले रहेंगे। शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
बिट्टन मार्केट में 58 फीट का रावण
बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में 58 फीट ऊंचा रावण जलेगा, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान भव्य आसमानी आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। यहां मंगलवार शाम को बूंदाबांदी के बाद रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों को बरसाती से ढंक दिया गया।
टीटी नगर
टीटी नगर दशहरा मैदान पर नागरिक कल्याण समिति विजयादशमीं समारोह मनाएगी। संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया, रावण का 50 और मेघनाद-कुंभकर्ण के 40-40 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मंत्री विश्वास सारंग आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यहां पर वरिष्ठों का सम्मान भी किया जाएगा।
जंबूरी मैदान
जंबूरी मैदान में भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। यहां पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं।
कई स्थानों पर बड़े स्तर पर दहन
शहर के कोलार, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, सलैया, अवधपुरी, संतनगर, शाहपुरा, बाग मुगालिया, एमवीएम मैदान, नयापुरा, नेहरु नगर, कोहेफिजा समेत 25 से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा।
#भोपाल में #बारिश शुरु, राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश।#Rain #PeoplesUpdate pic.twitter.com/Vlqn613d4a
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) October 5, 2022
ये भी पढ़ें: MP Mausam Update : भोपाल-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी