डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से किया संन्यास का ऐलान, लोकसभा चुनाव में नहीं मिला टिकट; भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से मौजूदा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 69 वर्षीय डॉ. हर्षवर्धन पिछले 30 साल से राजनीति में हैं। अपने 30 साल के पॉलिटिकल करियर में डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जैसे पदों पर रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने इस बार उनको टिकट नहीं दिया है।
हर्षवर्धन की जगह किसे मिला टिकट ?
शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस बार हर्षवर्धन की सीट चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में अपने संन्यास का ऐलान किया। [embed]https://twitter.com/drharshvardhan/status/1764196695426974120[/embed] इधर, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने भी रविवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने X पर लिखा- किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। इस बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। इससे पहले, पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भी चुनाव से पहले राजनीति से दूरी बना ली है।





















