
मप्र के उज्जैन जिले में मंगलवार को दो महिलाओं के शव में मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: पटवारी को 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, सीमांकन के बदले मांगे थे 10 हजार; उज्जैन लोकायुक्त ने की कार्रवाई
धारदार हथियार से रेता गला
माकड़ौन पुलिस के मुताबिक, माकड़ोन के ग्राम बैरछी के जंगल में सुबह करीब 7.30 बजे करीब 30 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय महिला के शव मिले। वहीं दोनों विवाहित पता चल रही है। दोनों को धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल, दोनों मृतक और हत्यारे के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने दोनों के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिए हैं। वहीं दोनों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।
दोहरे हत्याकांड से गांव में मचा हड़कंप
इधर, पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर खोजबीन भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों को गला रेतकर मारा गया है। इस दोहरे हत्याकांड का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस हत्यारों की छानबीन कर रही है।