PlayBreaking News

ट्रंप का बड़ा दावा :टैरिफ नीति से 10 महीनों में 8 युद्ध रोके, विपक्ष बोला- राष्ट्रपति सिर्फ 'मैं… मैं…' करते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए दावा किया कि, उनकी Tariff Policy से 10 महीनों में आठ युद्ध रोके गए और अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। उन्होंने भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ और अमेरिका-भारत व्यापार पर भी विस्तार से जानकारी दी।
Follow on Google News
टैरिफ नीति से 10 महीनों में 8 युद्ध रोके, विपक्ष बोला- राष्ट्रपति सिर्फ 'मैं… मैं…' करते
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आठ युद्ध रोकने का क्रेडिट खुद को दिया है। उन्होंने हाल ही में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि, उनकी Tariff Policy के कारण अमेरिका ने 10 महीनों में दुनिया के आठ बड़े युद्धों को रोका। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि, टैरिफ उनका पसंदीदा शब्द है और इसी नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ।

    ट्रंप ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि, सत्ता संभालते समय उन्हें गड़बड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने सुधारा।

    ट्रंप की उपलब्धियां और 2026 एजेंडा

    ट्रंप ने भाषण में अपने प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं:

    • ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना।
    • गाजा संघर्ष को रोकना और वहां शांति बहाल करना।
    • बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना।

    उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्र मजबूत है, अमेरिका का सम्मान बढ़ा है और हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।

    Twitter Post

    महंगाई और टैरिफ पर ट्रंप का रुख

    ट्रंप ने महंगाई के बढ़ते आंकड़ों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि, टैरिफ नीति से अमेरिका ने उम्मीद से ज्यादा राजस्व कमाया। उनके अनुसार, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील और भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाए जाने से अमेरिकी उद्योगों को फायदा मिला और रोजगार के अवसर बढ़े।

    अमेरिकी नागरिकों पर टैरिफ का असर (2025)

    विवरण

    वृद्धि (%) / राशि

    खाद्य पदार्थ (एवरेज)

    2.7%

    बीफ

    7%

    केले

    7%

    मासिक खर्च वृद्धि (एवरेज)

    ₹9,000 - ₹66,000

    सालाना खर्च वृद्धि (एवरेज)

    ₹2 - 8 लाख

    ट्रंप का दावा है कि, टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा राजस्व स्रोत है।

    यह भी देखें: मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूती; व्यापार और सुरक्षा में सहयोग बढ़ेगा

    विपक्ष बोला- राष्ट्रपति सिर्फ 'मैं… मैं…' करते

    डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप के भाषण की कड़ी आलोचना की है। सांसद क्रास वैन होलेन ने कहा कि, आज रात ट्रंप ने जो भी कहा, उसके झूठों की गिनती करना लगभग नामुमकिन है।

    कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने सोशल मीडिया पर ट्रंप पर तंज कसते हुए लिखा कि राष्ट्रपति के भाषण में सिर्फ एक शब्द सुनाई दिया: “मैं… मैं… मैं… मैं… मैं… मैं…”।

    Twitter Post

    भारत पर टैरिफ और व्यापार

    ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अब तक 50 टैरिफ लगाए हैं, जिसमें:

    • 25% रेसीप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा)
    • रूस से तेल खरीद पर 25% पेनल्टी

    भारत-अमेरिका ट्रेड का आंकड़ा (2024, ₹ लाख करोड़)

    आयात/निर्यात

    मूल्य

    प्रमुख सामान

    अमेरिका से भारत

    3.46

    कच्चा तेल, पेट्रोलियम, कोयला, हीरे, विमान/अंतरिक्ष यान के पुर्जे

    भारत से अमेरिका

    7.35

    फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम डिवाइस, ज्वेलरी, पेट्रोलियम, कपड़े

    ट्रंप ने घोषणा की है कि, भारत के टैरिफ धीरे-धीरे कम किए जाएंगे क्योंकि भारत ने रूसी तेल की खरीद में कमी की है।

    प्रवासियों पर ट्रंप का रुख

    ट्रंप ने भाषण में अवैध प्रवासियों पर भी हमला किया और कहा कि, वे अमेरिकी नौकरियां छीन रहे हैं, आवास संकट पैदा कर रहे हैं और करदाताओं पर बोझ डाल रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवासी कृषि और निर्माण क्षेत्र में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं।

    यह भी देखें: अमेरिका में नया टैरिफ अलर्ट : किसानों की शिकायत पर ट्रंप का कदम, भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक पर कार्रवाई के संकेत

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts