अन्यमनोरंजन

ब्राजील की पॉपुलर सिंगर मारिलिया मेंडोंका का विमान दुर्घटना में निधन, हादसे से पहले शेयर किया था ये वीडियो

ब्राजील की फेमस सिंगर मारिलिया मेंडोंको का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। द क्वीन ऑफ सफरिंग” के नाम में जानी जाने वाली सिंगर केवल 26 साल की थीं। सिंगर के निधन की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मारिलिया के साथ उनके एक अंकल, एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स का भी निधन हो गया है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जताया शोक

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मारिलिया मेंडोंका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है, मेंडोंका अपनी पीढ़ी के महानतम कलाकारों में से एक थीं।

प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा

कंट्री म्यूजिक की लोकप्रिय युवा सितारों में से एक, मारिलिया मेंडोंका ब्राजील में ही अपने एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं। उनका विमान ब्राजील के गोइयानिया शहर से कैरेटिंगा जा रहा था। उसी दौरान प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटना कैरेटिंगा के एक ग्रामीण इलाके में हुई है। हादसे में सिंगर मारिलिया मेंडोंका के अलावा चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है जिसमें से एक उनके अंकल भी हैं। उनके अलावा एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी विमान में मौजूद थे। फिलहाल प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा है।

एल्बम “सर्टेनजो” के लिए फेमस थीं सिंगर

मारिलिया ने साल 2019 में सर्वश्रेष्ठ एल्बम “सर्टेनजो” (Sertanejo) के जरिए अपनी पहचान बनाई थीं। इस एल्बम के लिए उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। उन्हें यूट्यूब पर करीब 2.2 करोड़ लोग फॉलो करते थे। इसके साथ ही स्पॉटीफाई पर 80 लाख से अधिक लोग उन्हें हर महीने सुनते थे। मारिलिया न सिर्फ ब्राजील बल्कि अलग-अलग देशों में फेमस थी। इतना ही नहीं पिछले साल, कोरोना महामारी में उन्होंने लोगों की मदद के लिए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम 3.3 मिलियन व्यूअर्स का रिकॉर्ड भी बनाया था।

मौत से पहले का वीडियो वायरल

बताया जाता है कि उन्हें शुक्रवार शाम ब्राजील के ही कैरेटिंगा में परफॉर्म करना था। गायिका ने घटना से ठीक पहले एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर बोर्ड करने की तैयारी करती नजर आ रही थीं। उनके करोड़ों फैंस उनकी मौत की खबर से टूट गए हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button