ताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीयव्यापार जगत

घरेलू LPG सिलेंडर महंगा; होली से पहले घर के बजट में महंगाई की आग, जानें कितने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

नई दिल्ली/भोपाल। होली के त्योहार से पहले रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया है। इससे होली के त्योहार से पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 मार्च 2023 से  घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) महंगा हो गया है। भोपाल में अब इसके लिए लोगों को 11,00 रुपए से अधिक चुकाने होंगे। अब तक यहां रसोई गैस सिलेंडर 1060 रुपए में मिल रहा था। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 1,053 रुपए प्रति सिलेंडर थे, जो अब 1,103 रुपए में मिलेगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इसकी कीमत में 350.50 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। 350.50 राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएंगे।

आठ माह से स्थिर थे घरेलू गैस के दाम

बताते चलें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की एक तारीख को LPG की कीमतों का निर्धारण करती हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने से स्थिर थीं। इससे पहले 1 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई थी। उसके बाद से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें तो बढ़ी थीं, लेकिन घरेलू एलपीजी की कीमतें स्थिर थीं। कहा जा रहा है कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के चुनावों की वजह से कीमतें स्थिर थीं।

चार महानगरों में घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें  

दिल्ली :  1053 रुपए से बढ़कर 1103 रुपए।

मुंबई : 1052.50 रुपए से बढ़कर 1102.50 रुपए।

कोलकाता : 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए।

चेन्नई : 1068.50 रुपए से बढ़कर 118.50 रुपए।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली : 1769 रुपए से बढ़कर 2119.50 रुपए।

मुंबई : 1721 रुपए से बढ़कर 2071.50 रुपए।

कोलकाता : 1869 रुपए से बढ़कर 2219.50 रुपए।

चेन्नई : 1917 रुपए से बढ़कर 2267.50 रुपए।

यह भी पढ़ें देर रात तक सरफराज मेनन से पूछताछ, मुंबई ATS ने सर्शत छोड़ा, वॉट्सऐप का डिलीट डेटा रिकवरी करेगी एजेंसी

संबंधित खबरें...

Back to top button