Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डॉक्टर्स डे आज, जानिए समाज के लिए कितने अहम हैं चिकित्सक

नेशनल डॉक्टर्स डे आज
डॉक्टर्स डे आज, जानिए समाज के लिए कितने अहम हैं चिकित्सक

देश हर साल 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर डॉक्टर्स डे मनाता है। डॉ. रॉय (1882-1962) स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ के होने के साथ ही देश के प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक थे। खास बात यह है कि उन्होंने महात्मा गांधी के डॉक्टर के रूप में भी काम किया और वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी चुने गए। इस दिन हम डॉक्टरों द्वारा किए गए अमूल्य कार्य को मान्यता देते हैं और उनकी सेवा के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं।

  • भारत में डॉक्टरों की उपलब्धता प्रति 834 लोगों पर एक डाक्टर है। यह जानकारी इस साल फरवरी 2024 को लोकसभा में केंद्र सरकार ने दी थी।
  • नेशनल मेडिकल कमीशन के आंकड़ों के अनुसार देश में साल 2022 तक 13 लाख 8 हजार ऐलोपैथिक डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं।
  • इनके अलावा 5.65 लाख आयुष डॉक्टर्स भी देश में सेवाएं दे रहे हैं।
  • पिछले सालों में नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं इससे देश में मेडिकल की 1,08,940 एमबीबीएस सीटें हैं और 70,674 पीजी सीटें हैं।
  • भारत में डॉक्टर पेशेंट रेशियो तो डब्ल्यूएचओ को नॉर्म से बेहतर है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी अभी भी है। इससे इन क्षेत्रों में लोगों को अच्छा इलाज नहीं मिल पा रहा है जिसे ठीक करने की जरूरत है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts