जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News : अस्पताल में महिला डॉक्टर को मारा चांटा, मारपीट कर तोड़ा मंगलसूत्र; आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे इमरजेंसी में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी डॉ. आकांक्षा चौधरी से एक महिला मरीज अपने उपचार की जिद को लेकर उलझ गई। विवाद के दौरान महिला मरीज ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। इस दौरान ने महिला ने डॉक्टर का मंगलसूत्र सूत्र खींचकर तोड़ दिया।

इस हरकत से गुस्साई डॉ. चौधरी ने हल्ला मचाते हुए मरीज को बाहर करने और ड्यूटी न करने की बात कहते हुए अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डॉक्टर ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, महिला मरीज रानी विश्वकर्मा की 1 महीने पहले जिला अस्पताल में सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद हो रही तकलीफ के चलते वह ओपीडी के समय पर इमरजेंसी में डॉ. चौधरी के पास पहुंची थीं। यहां पर रानी को डॉ. चौधरी ने कहा कि यह सर्जरी विभाग में जाकर दिखाना होगा। अभी ओपीडी चल रही है, आप वहां पर चले जाएं। इतना सुनते ही मरीज ने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए कहा कि इलाज तो यहीं पर होगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इस दौरान रानी ने गुस्से में उक्त महिला डॉक्टर का मंगलसूत्र तोड़ दिया। दोनों के बीच हो रही झूमाझटकी को बमुश्किल अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अलग-अलग कराया।

थाने पहुंचीं महिला डॉक्टर

इधर, मरीज द्वारा की गई अभद्रता और विवाद के बाद डॉ. आकांक्षा चौधरी ओमती थाने पहुंची। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी की मौजूदगी में उक्त डॉक्टर ने महिला मरीज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: MP में खुला NIA का पहला थाना, अधिसूचना जारी; पूरे प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button