Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में दिव्यांग महिला पहुंची जनसुनवाई, पुलिस दर्ज नहीं कर रही FIR, मेनन परिवार ने पीड़िता से की धोखाधड़ी

Follow on Google News
इंदौर में दिव्यांग महिला पहुंची जनसुनवाई, पुलिस दर्ज नहीं कर रही FIR, मेनन परिवार ने पीड़िता से की धोखाधड़ी
इंदौर। मेनन परिवार का नाम सुनकर आप चौकिए नहीं। आप सोचे रहेंगे होंगे कि यह मुंबई ब्लास्ट का आरोपियों का परिवार है, लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि यह इंदौर के रहने वाला एक परिवार है, जिसने बड़वाली चौकी की रहने वाली एक दिव्यांग महिला से धोखाधड़ी की है। महिला तीन महीने से एफआईआर करने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन, तीन माह बाद भी एक दिव्यांग महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जनसुनवाई में पहुंची। जहां पर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई का महिला को आश्वासन दिया है।

आरोपी ने 1 लाख के कपड़े लिए थे उधार

फरियादी सना ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह दिव्यांग है और बडवाली चौकी स्थित घर से कपड़े बेचने का काम कई वर्षों से कर रही है। मार्च 2023 को रमजान के महीने में गुलजार कॉलोनी के रहने वाले यासीन मेनन द्वारा रमजान महीने में ही लगभग 1 लाख रुपए के कपड़े उधार ले लिए गए। पीड़िता दिव्यांग थी इस कारण से दूसरे पक्ष द्वारा उसे कई दिनों तक इस बात का झांसा दिया कि वह उसे रुपए दे देगा। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1696460071935365453[/embed]

दिव्यांग ने जनसुनवाई में दिया आवेदन

इसके बाद दिव्यांग सना कई बार थानों पर भी गई लेकिन थानों पर उसकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद मंगलवार को जनसुनवाई में आकर सना ने इसके लिए यासीन मेनन के खिलाफ एक आवेदन दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात की जा रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- कंस्ट्रक्शन कारोबारी से 19 लाख की ठगी : अकाउंटेंट को आया मैसेज- मैं मीटिंग में हूं इस खाते में रुपए RTGS कर दो, बिहार के एक मजदूर का निकला खाता मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts