Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक, स्किन एलर्जी से लेकर दिल को हो सकता है खतरा

नई दिल्ली। सेहत और स्किन के लिए यूं तो एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है, एलोवेरा का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और औषधियों के रूप में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके नुकसान भी बहुत होते हैं। एलोवेरा में मौजूद लेटेक्स कोलाइटिस, क्रोहन रोग, एपेंडीसिटीस, आंतों की बाधा, डायवर्टिकुलोसिस, रक्त स्राव, अल्सर और पेट दर्द जैसी समस्याएं का भी कारण बन सकता है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का सेवन व्यक्ति को स्किन एलर्जी से लेकर दिल का रोगी तक बना सकता है।

ब्लड प्रेशर

एलोवेरा के लगातार सेवन से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही काफी लो रहता हो वो इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछकर ही करें।

गैस की समस्या

12 साल से कम उम्र के बच्चों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। वहीं यदि आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो एलोवेरा का सेवन न करें। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- नींबू का अधिक सेवन आपकी सेहत को कर सकता है खराब, यहां जानें कैसे

दिल के रोगियों के लिए समस्या

एलोवेरा जूस के लगातार सेवन से शरीर में पोटेशयम कि मात्रा कम हो जाती है, जिसकी वजह से दिल की धड़कनें अनियमित होने के साथ कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी है उन्हें एलोवेरा का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिहाइड्रेशन

बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जूस से आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है। कई लोग सुबह उठते ही सेहतमंद बने रहने के साथ अपना वजन कम करने के लिए एलोवेरा जेल पीते हैं। ये भी पढ़ें- ज्यादा पपीता खाना हो सकता है नुकसानदेह, आपके शरीर के लिए बन सकता है जहर

स्किन एलर्जी

एलोवेरा को अगर सावधानी से ना पिया जाय तो व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है। जिससे उसे त्वचा पर दाने या पित्ती, सांस लेने में कठिनाई, खुजली या सूजी हुई त्वचा, गले में जलन और सीने में दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

डाइरिया

अगर आपको कब्ज या डाइरिया की दिक्कत रहती है, तो एलोवेरा का सेवन न करें। क्योंकि इसमें मौजूद लैक्सेटिव गुण आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इसके रस में एन्थ्राक्विनोन नामक एक पदार्थ होता है, जो रेचक होता है। जिस वजह से इसका सेवन करने वाला व्यक्ति डायरिया,पेट दर्द और दस्त से परेशान हो सकता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts