
इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने ताई के दिए बयान पर आभार माना है। ताई ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर चरण के दौरान शामिल हो सकती हैं।
यात्रा का मार्ग सुरक्षा टीम करती है तय
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का फैसला है। इस बारे में कोई भी फैसला मैंने नहीं लिया है। हाल ही में खालसा कॉलेज में एक सिख कीर्तनकार द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को सम्मानित किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इंदौर नहीं आने की बात कही थी।
इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उस समय भी उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था और न ही कोई शिकायत की गई थी। साथ ही कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का मार्ग उनकी सुरक्षा टीम तय करती है, जिसमें सीआरपीएफ भी शामिल हैं।
ताई ने की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा : दिग्गी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर चरण में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की पूर्व सांसद व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मेरी बात हुई थी, उन्होंने भी भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है। वहीं विधायकों के टूट-फूट की संभावना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन्हें बिकना था, वह बिक गए और जिन्हें टिके रहना था, वे टिके रह गए।
इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस की स्थिति के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, भाजपा के अंग हैं। यह कांग्रेस के वोट काटने के लिए बनाए गए हैं।
बिरसा मुंडा ने संघर्ष और त्याग किया
दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया, त्याग किया, उन बिरसा मुंडा की जयंती है। हम उन्हें नमन करते हैं। साथ ही विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि है, उन्हें भी नमन करते हैं।
ये भी पढ़ें: MP में भारत जोड़ो यात्रा पर लग सकता है ब्रेक, बुरहानपुर में एंट्री के बाद प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे राहुल गांधी