
उज्जैन। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं का दौरा जारी है। वहीं तीन दिनों तक शहर में रहकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हर गुट के नेता के घर जाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। कोई गुटबाजी और कलह जैसी स्थिति नहीं है।
दिग्गी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया
प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह उज्जैन आए और पूरे 3 दिनों तक शहर में रहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नब्ज टटोलते रहे। इस बार दिग्विजय सिंह के उज्जैन दौरे की खास बात यह रही कि वह उज्जैन प्रवास के दौरान हर गुट के नेता के घर गए और एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।
#उज्जैन : #विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम #दिग्विजय_सिंह प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने 3 दिन तक शहर में रहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लिया। दिग्गी उज्जैन प्रवास के दौरान हर गुट के नेता के घर गए और एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।#MPNews… pic.twitter.com/079ulwgTsX
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 23, 2023
कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा
शनिवार शाम को उज्जैन से रवाना होने से पहले दिग्विजय सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य और एकजुटता बनाए रखने की बात कहते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। यहीं पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।
(इनपुट- संदीप पांडला)