चाचा-अब्बू से शादी करने वालों शर्म करो... महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, 'हिंदुत्व कोई बीमारी नहीं है, बल्कि विश्व के लिए दवा है'
- महबूबा मुफ्ती की बेटी के बयान पर बागेश्वर बाबा का पलटवार

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इल्तिजा ने हाल ही में हिंदुत्व को "बीमारी" कहा था, जिस पर शास्त्री ने करारा जवाब देते हुए इसे विश्व के लिए "दवा" बताया है।
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''इल्तिजा मुफ्ती का हिंदुत्व के लिए दिया हुआ बयान बहुत ही वाहियात है। वह अपनी मानसिकता का इलाज करवाए। उनको मेंटल हॉस्पिटल में जाने की आवश्यकता है और अपने दिमाग के इलाज की आवश्यकता है।
[embed]https://youtube.com/shorts/y31zNbRh2EQ?feature=share?22[/embed]
हिन्दुत्व वो है जो सब में राम देखता
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि हिन्दुत्व एक जीवन शैली है। हिन्दुत्व एक जीवन जीने की विचारधारा है। हिंदुत्व इस संसार में एकता के लिए बहुत जरूरी है। शास्त्री ने कहा- 'इस देश और पूरी दुनिया के लिए हिंदुत्व वसुधैव कुटुंबकम की चर्चा करता है। हिन्दुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो अपने चाचा और अब्बू से शादी कर लेते हैं। इल्तिजा जो भी है इनको शर्म नहीं आती।' वहीं बागेश्वर बाबा ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाएं, ताकि इन्हें पता लगे हिंदुत्व बीमारी है या दवा। देखें वीडियो...





















