
मप्र के धार जिले में शुक्रवार को दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कुक्षी नगर में एक निर्माणाधीन मकान के पास की दीवार ढह जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 4 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
#धार जिले के कुक्षी नगर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान के समीप की दीवार ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।@SP_DHAR_MP #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/MWH92QdSvZ
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 30, 2022
काम कर रहे मजदूर दीवार की चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान पास के मकान की दीवार गिरी, वहां कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 4 मजदूर घायल मलबे में दबने से घायल हो गए हैं। ये घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
हादसे में इनकी हुई मौत
इस हादसे में मृतकों की राकेश पिता नारायण एवं रूप सिंह पिता दरियाब दोनों निवासी ग्राम पलासी के रूप में शिनाख्त हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त गोविंद पिता कालू निवासी खेड़ली के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जहां मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान अफरा-तफरी का महौल भी निर्मित हो गया था। मौके पर पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें: VIDEO : जज की टिप्पणी से दुखी वकील ने किया सुसाइड, जबलपुर हाईकोर्ट में हंगामा, वकीलों ने की तोड़फोड़ व आगजनी