
धनतेरस इस बार दो दिन मनाई जा रही है, आज और कल। अंधकार से प्रकाश और असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक दीपावली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान धन कुबेर, धनवंतरी और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। पुराणों में लिखा है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है और धन लाभ होता है।
धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त
धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। पूजा का मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 की शाम का है, वहीं खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।
धनतेरस 2022 शुभ योग
त्रिपुष्कर योग – दोपहर 01.50 – शाम 06.02
इंद्र योग – 22 अक्टूबर 2022, शाम 05.13 – 23 अक्टूबर 2022, शाम 04.07
सर्वार्थ सिद्धि योग – 23 अक्टूबर 2022 को पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग – 23 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.34 – 24 अक्टूबर 2022, सुबह 06.31
धनतेरस पर पूजन की विधि
धनतेरस पर शाम के वक्त उत्तर की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करनी चाहिए. दोनों के सामने एक-एक मुख का घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई को भोग लगाया जाता है। पूजा के दौरान “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें. इसके बाद “धनवंतरि स्तोत्र” का पाठ करें। पूजा के बाद दीपावली पर कुबेर को धन स्थान पर और धनवंतरी को पूजा स्थान पर स्थापित करें।”
धनतेरस पर इस मुहूर्त में ना करें खरीदारी
पंडितों के मुताबिक, धनतेरस पर राहु काल में खरीदारी करने से बचना चाहिए। 23 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक राहुकाल है इसलिए इस समय पर खरीदारी करने से बचें। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सुबह 9.00 बजे से लेकर सुबह 10.30 के बीच भी खरीदारी करने से भी बचें।
धनतेरस पर बना है त्रिपुष्कर योग
इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसका तीन गुना फल आपको प्राप्त होगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग दोहपर 01:50 बजे से शुरू हो रहा हे और यह शाम को 06:02 बजे तक रहेगा।
(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)