Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास में दिल दहलाने वाली घटना: देवर ने भाभी को मारी गोली, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

इंदौर। रविवार को देवास जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी। देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर घटना की वजह क्या है। ये भी पढ़ें: शिकारियों के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, फॉरेस्ट विभाग को दी जानकारी, पहुंचाया चिड़ियाघर

युवक ने गार्डन में खुद को गोली मार ली

जानकारी के मुताबिक, देवास जिले के हाटपीपल्या गुरिया रोड़ में यह घटना हुई। डॉक्टर रीना पति संदीप हाटपीपल्या में रहती है और अपना क्लीनिक चलाती है। रविवार को वह क्लीनिक गई थी। इसी दौरान उसका देवर विजय सिसौदिया वहां पहुंचा और गन निकालकर भाभी रीना को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद देवर विजय वहां से भाग गया और कुछ दूर जाकर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली।

घटना का कारण बता नहीं चला

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आया कि घटना क्यों हुई। देवर ने क्यों ऐसा कदम उठाया। पुलिस के लिए भी यह घटना एक पहेली बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस गन से गोली मारी गई उसे जब्त किया। पुलिस परिजनों के बयान लेगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। ये भी पढ़ें: शिकारियों के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, फॉरेस्ट विभाग को दी जानकारी, पहुंचाया चिड़ियाघर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts