ताजा खबरराष्ट्रीय

कोहरे की सफेद चादर में छिपा दिल्ली-NCR: विजिबिलिटी जीरो… फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, AQI 400 पार

नई दिल्ली। देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 10 जनवरी की सुबह पूरी तरह कोहरे में लिपटी नजर आई। विजिबिलिटी जीरो मीटर तक गिर गई। धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हो गईं और 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार ऐसी थमी कि 20 से ज्यादा स्पीड पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में स्मॉग की चादर भी छाई हुई है। प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 जनवरी को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम 6 डिग्री तक रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश का अलर्ट भी है।

कैसे तय होता है हल्का और घना कोहरा?

मौसम विभाग के अनुसार हल्का और घना कोहरा कुछ इस तरह चय होता है-

  • बहुत घना कोहरा- जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है।
  • घना कोहरा- जब दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होती है।
  • मध्यम कोहरा- जब दृश्यता 201 से 500 मीटर के बीच होती है।
  • हल्का कोहरा- जब दृश्यता501 से 1,000 मीटर के बीच होती है।

दिल्ली के इलाकों का AQI

दिल्ली के इलाके AQI
अलीपुर 403
आनंद विहार
अशोक विहार 453
आया नगर
बवाना 439
बुराड़ी
चांदनी चौक 366
DTU 384
डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज 407
द्वारका सेक्टर-8 446
दिलशाद गार्डन 299
आईटीओ 431
जहांगीरपुरी 445
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 427
लोधी रोड IITM 334
लोधी रोड IMD
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम 435
मंदिर मार्ग 419
मुंडका 446
द्वारका एनएसआईटी 301
नजफगढ़ 388
नरेला 415
नेहरू नगर 444
नॉर्थ कैंपस
ओखला फेस-2
पटपड़गंज 445
पंजाबी बाग
पूसा DPCC 395
पूसा IMD
आरके पुरम 428
रोहिणी 455
शादीपुर 337
सिरीफोर्ट 436
सोनिया विहार 404
अरबिंदो मार्ग 345
विवेक विहार 469
वजीरपुर 472

NCR में भी बिगड़ने लगी हवा

  • ग्रेटर नोएडा- 279
  • गाजियाबाद- 343
  • नोएडा- 285
  • गुरुग्राम- 266
  • फरीदाबाद-266

जानिए एयर क्वालिटी और उसका प्रभाव

  • 0-50 गुड न्यूनतम प्रभाव।
  • 51-100 सेटिसफेक्टरी संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली तकलीफ।
  • 101-200 मॉडरेट फेफड़े, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ।
  • 201-300 पुअर ज्यादातर लोगों को लंबे समय तक सांस लेने में तकलीफ।
  • 301-400 वेरी-पुअर लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस की बीमारी।
  • 401-500 सीवियर स्वस्थ लोगों पर प्रभाव और बीमार वाले लोगों पर गंभीर रूप से प्रभाव।

संबंधित खबरें...

Back to top button