राष्ट्रीय

दिल्ली : सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी, तीनों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर इलाके में सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों पर गोली चलाई है। जिसमें तीनों जवानों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपी जवान गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने का आरोप रोहिणी स्थित हैदरपुर वाटर प्लांट में तैनात लांस नायक प्रवीण राय पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ है।

ये भी पढ़ें- Encounter in Delhi: CR Park में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक अपराधी घायल

मृतकों की पहचान हुई

जिन जवानों की जान गई है उनका नाम पिंटो नामग्याल भूटिया, धनहांग सुब्बा और इंद्र लाल छेत्री है। बता दें कि पिंटो नामग्याल भूटिया आरोपी के बैच का ही जवान था। वहीं, बाकी दोनों जवान 2013 बैच के थे। इनमें से पिंटो और इंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। धनहांग सुब्बा को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button