Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: सत्य निकेतन में गिरी इमारत, 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशका; रेस्क्यू जारी

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों, खासकर छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली: सत्य निकेतन में गिरी इमारत, 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशका; रेस्क्यू जारी
दिल्ली में बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिरी

नई दिल्ली। हादसा मोती बाग के पास शिव मंदिर के पास हुआ, जहां इमारत में पीजी चल रहा था। अब तक मलबे से चार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि चश्मदीदों ने 20 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। हालांकि, मलबे में फंसे लोगों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, दमकल, एमसीडी और अन्य राहत-बचाव टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं।

अचानक भरभराकर गिरी पूरी इमारत

सत्य निकेतन में इमारत गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही पल में पूरी बिल्डिंग मलबे में बदल गई और चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके से दूर भागे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: 20 लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ, देखते ही देखते जुट गया 200 से ज्यादा सामान; BCF की पहल बनी मिसाल

कई छात्रों के फंसे होने की आशंका

बताया जा रहा है कि जिस इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें पीजी चल रहा था। सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है और यहां बड़ी संख्या में छात्र पीजी में रहते हैं। इसी वजह से हादसे के बाद मलबे में छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

चश्मदीद बोले-20 से 30 लोग दबे हो सकते हैं

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत अचानक गिर गई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उसके मुताबिक, मलबे में 20 से 30 लोग दबे हो सकते हैं। एक अन्य चश्मदीद ने भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई, हालांकि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कितने लोग थे, यह अभी साफ नहीं है।

Breaking News

12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

फायर डिपार्टमेंट को दोपहर 1:33 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस, एमसीडी समेत दूसरी राहत-बचाव टीमें भी अभियान में जुट गईं। अब तक मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और बाकी लोगों की तलाश जारी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हुए हादसे पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें राहत-बचाव अभियान चला रही हैं। फिलहाल बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है।

X Post

'मलबे के नीचे से आ रहे फोन'

मौके पर पहुंचे आरके पुरम के विधायक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ लोग मलबे के नीचे से फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोग भी बचाव टीमों के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं और सबसे बड़ी कोशिश अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की है। इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया जा रहा है

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts