दिल्ली में अवैध 5 मंजिल वाली इमारतें होंगी सील, सीएम रेखा गुप्ता का आदेश

नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का फैसला लिया है। हादसे को लेकर MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। सरकार आसपास के पीजी और इमारतों की भी जांच करा रही है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना मंजूरी बनी इमारतें होगी सील
रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में उन सभी इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है, जिनमें बिना मंजूरी के पांचवीं मंजिल बनी हुई है। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद सरकार ने अवैध निर्माण को लेकर यह फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे रिटायरमेंट का इंतजार…’ अरावली मामले में CJI सूर्यकांत का सख्त रुख
हादसे के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज
सत्य निकेतन हादसे को लेकर MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है।
बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे के मामले में बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
आसपास की इमारतों की भी होगी जांच
सरकार की ओर से सत्य निकेतन के आसपास मौजूद पीजी और अन्य इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित इमारतों को सील करने समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि जो भी लोग इस मामले में दोषी या जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: पासपोर्ट बनवाना है? पहले जान लें ये जरूरी नियम, 7 गलतियां कर सकती हैं आवेदन रिजेक्ट
सरकार ने लिया सख्त रुख
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बिना मंजूरी की पांचवीं मंजिल वाली इमारतों की सीलिंग और आसपास के भवनों की जांच के जरिए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।



















