Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को मिली Z Category Security, जानें सुरक्षा में कितने जवान होंगे तैनात

Follow on Google News
दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को मिली Z Category Security, जानें सुरक्षा में कितने जवान होंगे तैनात
दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी कर ली गई है। रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। इसके अलावा रेखा गुप्ता के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

रेखा गुप्ता की सुरक्षा में कितने जवान होंगे तैनात

शपथ लेते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा मिल जाएगी। इसमें 2 PSO राउंड द क्लॉक और 1 एस्कॉर्ट गाड़ी मिलेगी, जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। रेखा गुप्ता के घर पर फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी, बैंक साइड पर 4 पुलिसकर्मी और 2 कमांडो मौजूद रहेंगे।

पहले से तय था नाम, RSS की पसंद बनीं रेखा गुप्ता

विधायक दल की बैठक से पहले ही यह लगभग तय हो गया था कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता को सौंपी जाएगी। भाजपा के करीबी सूत्रों के अनुसार, RSS ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्होंने सभी विधायकों से बातचीत कर उनकी राय ली और फिर बैठक में नाम की घोषणा की गई।

रेखा गुप्ता के बारे में जानें

  • जन्म : 19 जुलाई 1974
  • जन्म स्थान : जुलाना, हरियाणा
  • पति : मनीष गुप्ता
  • शिक्षा : बी.कॉम., एलएलबी

राजनीतिक सफर

  • 1994-95 : दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव
  • 1995-96 : दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त
  • 1996-97 : दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष
  • 2003-04 : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव
  • 2004-06 : भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव
  • 2007 : दिल्ली के उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव
  • 2007-09 : महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति MCD अध्यक्ष का पद संभाला
  • 2009 : दिल्ली में राज्य महिला मोर्चा भाजपा की महासचिव
  • 2010 : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य
  • 2012 : उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से दूसरी बार पार्षद
  • 2015 : शालीमार बाग विधानसभा से 11 हजार वोटों से हारीं
  • 2020 : शालीमार बाग विधानसभा से साढ़े चार हजार वोटों से हारीं
  • 2022 : शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं
  • 2025 : शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव लड़ीं और जीतीं

महिला सशक्तिकरण और समिति प्रमुख

महिला कल्याण और बाल विकास समिति की प्रमुख के रूप में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर कई अभियान चलाए। उनका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर अवसरों की उपलब्धता थी।

जानें कितनी श्रेणी में होती है VIP की सुरक्षा

देश में महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरचा व्‍यवस्‍था चार कैटेगरी में होती है। सबसे उच्चतम स्तर वाले लोगों को (Z+) कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। इसके बाद जेड (Z),वाई (Y)और एक्स (X) श्रेणी की सुरक्षा श्रेणी आती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस संबंध में समय-समय पर समीक्षा करता है कि किसे किस श्रेणी की सुरक्षा दी जानी है। इन श्रेणी की सुरक्षा राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, जज, उद्योगपति, ब्यूरोक्रेट, क्रिकेटर या आम लोगों को दी जाती हैं। प्रधानमंत्री को एसपीजी (SPG) सुरक्षा दी जाती है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts