ताजा खबरराष्ट्रीय

Delhi Election 2025 : ‘भाजपा ने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है…’, केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, EC को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए है। इसके साथ उन्होंने आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

केजरीवाल ने की 4 मांगे

पत्र लिखते हुए केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 4 मांग की है –

  1. नई विधानसभा में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों (इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की जाए
  2. आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
  3. ऐसी घटनाओं में लिप्त पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए
  4. भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जो हमले के लिए जिम्मेदार हैं

दिल्ली पुलिस मान रही भाजपा का आदेश 

केजरीवाल ने कहा कि कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है, जिससे भाजपा बुरी तरह हार रही है। अपनी हार देखकर अमित शाह और बीजेपी घबराए हुए हैं और उन्होंने दिल्ली में अराजकता फैला दी है। केजरीवाल का आरोप है कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई न की जाए।

पूरी दिल्ली भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी- केजरीवाल 

केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि अगर वे दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते देखे, तो उसका वीडियो बनाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करें ताकि यह सबके सामने आए। पूरी दिल्ली भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी।

भाजपा डर रही है- केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा की सीटें घटती जा रही हैं, जबकि AAP ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। इसी वजह से भाजपा घबराई हुई है और उनके समर्थक लोगों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को कार्रवाई न करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button