PlayBreaking News

Malviya Nagar Hotel Fire :'लोग खिड़कियां तोड़कर कूद रहे थे...' दिल्ली होटल हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई भयावह कहानी

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर और ऊपरी मंजिलों से कूद रहे थे। एक महिला बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी। हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया।
Follow on Google News
'लोग खिड़कियां तोड़कर कूद रहे थे...' दिल्ली होटल हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई भयावह कहानी

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से कूदना पड़ा।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे होटल में आग लगी थी। कुछ ही देर में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें इतनी ज्यादा थीं कि अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदे लोग

घटनास्थल पर मौजूद ओम नाम के युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था, तभी उसने होटल में आग लगी देखी। उसके अनुसार कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर नीचे कूद रहे थे। उसने 4 से 5 लोगों को इमारत से कूदते देखा। एक व्यक्ति के कूदने पर उसका पैर बुरी तरह टूट गया था।

महिला ने बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शुरुआत में आग कम थी, लेकिन धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। उन्होंने बताया कि होटल में फंसे लोगों के पास बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की। एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई। नीचे गिरने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। महिला खुद बता रही थी कि उसका पैर टूट चुका है।

ये भी पढ़ें: आग विकराल.... दिल्ली के रेस्तरां में हुए हादसे में 21 लोगों की मौत, दमकल विभाग की कई गाड़ियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

मौके पर मची अफरा-तफरी

आग बढ़ने के साथ ही होटल के अंदर फंसे लोग घबराकर एक-एक कर नीचे कूदने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए।

कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया गया, जबकि बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

हादसे से दहल गई दिल्ली

इस भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे की भयावह तस्वीरें और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पूरे मामले की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts