राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट, BJP भड़की; महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Follow on Google News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट, BJP भड़की; महिला आयोग ने भेजा नोटिस
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। उदित राज ने देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और कहा कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब उदित राज ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया हो। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

चमचागिरी की भी हद है : उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया और लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा। ये भी पढ़ें- VIDEO : तीन दिन पहले हुआ था भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण… कैलिफोर्निया में शव मिले, मृतकों में 8 महीने की बच्ची शामिल

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता उदित राज के विवादित बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का अपमान करना शुरू से कांग्रेस की नीति रही है। उदित राज जैसे कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि इन्होंने जनजाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। ये भी पढ़ें- बंगाल : जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान माल नदी का जलस्तर बढ़ा, 8 की मौत; सामने आया भयावह Video

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं महिला के खिलाफ यह एक तरह का बेहद आपत्तिजनक बयान है। अपने अपमानजनक  बयान के लिए उदित राज माफी मांगें। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts