नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप की उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं।
पार्टी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों-दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को क्रमशः करोल बाग और जनकपुरी से, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और आप के पूर्व नेता कैलाश गहलोत को बिजवासन से टिकट दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं।
BJP की पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट का ऐलान
क्रमांक | विधानसभा का नंबर एवं नाम | उम्मीदवार का नाम |
1 | 4 आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
2 | 5 बवाना | दीपक चौधरी |
3 | 6 रोहिणी | कुलवंत राणा |
4 | 11 नांगलोई जाट | मनोज शौकीन |
5 | 12 मंगोलपुरी (अजा) | राजकुमार चौहान |
6 | 13 रोहिणी | विजयेंद्र गुप्ता |
7 | 15 शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
8 | 18 मॉडल टाउन | अशोक गोयल |
9 | 23 करोल बाग (अजा) | दुष्यंत कुमार गौतम |
10 | 24 पटेल नगर (अजा) | राज कुमार आनंद |
11 | 27 राजौरी गार्डन | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा |
12 | 30 जनकपुरी | आशीष सूद |
13 | 36 बिजवासन | कैलाश गहलोत |
14 | 40 नई दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा |
15 | 41 जंगपुरा | सरदार तरविंदर सिंह मारवाह |
16 | 43 मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
17 | 44 आर.के. पुरम | अनिल शर्मा |
18 | 45 महरौली | गजेंद्र यादव |
19 | 46 छत्तरपुर | करतार सिंह तंवर |
20 | 48 अंबेडकर नगर (अजा) | खुशीराम चुनार |
21 | 51 कालकाजी | रमेश बिधुड़ी |
22 | 53 बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
23 | 57 पटपड़गंज | रविंदर सिंह नेगी |
24 | 59 विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा |
25 | 60 कृष्णा नगर | डॉ. अनिल गोयल |
26 | 61 गांधी नगर | सरदार अरविंदर सिंह लवली |
27 | 63 सीमापुरी (अजा) | कुमारी रिंकू |
28 | 64 रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
29 | 66 घोंडा | अजय महावर |
अगले 3-4 दिन में चुनाव के तारीखों का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले 3-4 दिन में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उधर, कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दिल्ली में सभी दलों ने अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने में जुट गए हैं।