ताजा खबरराष्ट्रीय

दिल्‍ली सीएम हाउस सील, हैंडओवर को लेकर विवाद, AAP बोली- आतिशी का सामान बाहर निकलवाया

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी की सियासत एक बार फिर से गर्माती हुई नजर आए रही है। इस बार विवाद का मुख्‍यमंत्री आवास है। PWD ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सामान निकालकर बाहर कर दिया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था। वहीं आतिशी सीएम बनने के बाद इसमें शिफ्ट हुई थीं। अब आवास को खाली करने और हैंडओवर को लेकर ही विवाद है, जिसके बाद पीडब्लूडी ने एक्शन लिया है।

घर हैंडओवर करने में नियमों का नहीं किया पालन

PWD ने सिविल लाइंस के 6 फ्लैग स्‍टाफ रोड पर स्थित सीएम हाउस को सील कर दिया है। PWD के अधिकारी बुधवार सुबह 11 से साढ़े 11 बजे सीएम आवास आए थे। उनके मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। सीएम आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। इसके बाद दोपहर तक अधिकारियों ने घर की चाबियां भी ले ली। दूसरी तरफ, AAP ने दावा किया कि सीएम आवास से मुख्‍यमंत्री आतिशी मर्लेना के सामान को बाहर निकलवा दिया गया।

इतिहास में पहली बार…

इस घटना पर मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। सीएमओ के बयान में कहा गया- भाजपा के इशारे पर LG ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाल दिया। मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। पिछले 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है।’

संजय सिंह का दावा- कैंप ऑफिस भी खाली कराया

उपराज्यपाल कार्यालय या भाजपा की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बयान में कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सामान भी आवास से हटा दिया गया है। आतिशी से पहले इस आवास में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा था कि अधिकारी मुख्यमंत्री आतिशी को बंगला आवंटित नहीं कर रहे हैं और वहां उनका कैंप कार्यालय भी खाली करा दिया गया है(

संबंधित खबरें...

Back to top button