Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Great Indian Politics : दिल्ली की नई CM ‘केजरीवाल की Atishi’ के बारे में AAP कितना जानते हैं

Follow on Google News
The Great Indian Politics : दिल्ली की नई CM ‘केजरीवाल की Atishi’ के बारे में AAP कितना जानते हैं
नई दिल्ली। दिल्ली की पॉलिटिक्स में आतिशी की नए अवतार में एंट्री हुई है। आतिशी अब केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार चलाएंगी। इससे पहले वे दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं। अरविंद केजरीवाल की बेहद खास मानी जाने वाली आतिशी मार्लेना सिंह के बारे में कितना जानते हैं आप? आइए जानते हैं उनके जीवन और राजनीतिक सफर के बारे में-
  • 8 जून 1981 को दिल्ली में जन्मीं आतिशी का पूरा नाम आतिशी मार्लेना सिंह है। उनके पिता विजय कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं, जबकि मां त्रिप्ता वाही भी एक शिक्षाविद हैं।
  • आतिशी ने नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और फिर सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बैचलर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत मास्टर डिग्री हासिल की और बाद में रोड्स स्कॉलर के रूप में शैक्षिक अनुसंधान में दूसरी मास्टर डिग्री ली।
  • आतिशी 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ीं और पार्टी की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मैनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमिटी की मेंबर बनीं।
[caption id="attachment_133964" align="aligncenter" width="600"] मनीष सिसोदिया और आतिशी[/caption]
  • 2015 में उन्हें उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का सलाहकार नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई अहम योजनाओं पर काम किया। उनके नेतृत्व में ‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम और शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार जैसी कई योजनाएं शुरू की गईं। सलाहकार के रूप में उन्होंने 2018 तक काम किया।
[caption id="attachment_133966" align="aligncenter" width="600"] संजय सिंह और आतिशी[/caption]
  • उन्होंने आप के शिक्षा सुधार अभियानों का नेतृत्व किया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की और केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनीं।
[caption id="attachment_133988" align="aligncenter" width="600"] अरविंद केजरीवाल और आतिशी[/caption]
  • आतिशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में कालकाजी से जीत हासिल की, जो उनके राजनीतिक करियर का अहम मोड़ साबित हुआ।
[caption id="attachment_133989" align="aligncenter" width="600"] अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और आतिशी[/caption]
  • मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, 9 मार्च 2023 को आतिशी दिल्ली सरकार कैबिनेट में मंत्री बनीं। इसके तहत वो Education, Women and Child Welfare, Culture, Tourism और Public Works Department की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
  • 2 अप्रैल 2024 को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि उन्हें बीजेपी की ओर से पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर मिला है।
[caption id="attachment_133963" align="aligncenter" width="600"] अरविंद केजरीवाल और आतिशी[/caption]
  • अब वे 2024 में अरविंद केजरीवाल के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद संभालने जा रही हैं। यह उनकी पार्टी के भीतर और दिल्ली की राजनीति में बढ़ते कद को दर्शाता है। आतिशी मार्लेना सिंह केजरीवाल सरकार की सबसे भरोसेमंद महिला नेता मानी जाती हैं। जब आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्य नेता जेल में थे तब आतिशी ने ही पार्टी का मजबूत स्टैंड रखा था।
  • सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। हालांकि सुषमा स्वराज का कार्यकाल महज 52 दिनों का था जबकि शीला दीक्षित 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=rz1xvRV4SWk ये भी पढ़ें- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में रखा प्रस्ताव
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts