Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव, इंदौर की 9 उड़ानों पर पड़ा असर; घंटों लेट हुई फ्लाइट्स

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन का असर इंदौर तक पहुंचा; दिल्ली से आने वाली 4 और इंदौर से जाने वाली 5 उड़ानें देरी से चलीं, यात्री परेशान रहे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव, इंदौर की 9 उड़ानों पर पड़ा असर; घंटों लेट हुई फ्लाइट्स
Ai Generated

इंदौर। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही का दबाव बढ़ने से इसका असर इंदौर के हवाई यातायात पर भी पड़ा। एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें देरी से पहुंचीं, जबकि इंदौर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली पांच फ्लाइट्स भी तय समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। दोपहर से देर रात तक उड़ानों के समय में बदलाव के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ‘घर संभालना भी नौकरी से कम नहीं!’ गृहिणी की कीमत कोर्ट ने लगाई 30 हजार, परिवार को मिलेंगे 58 लाख

दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स का बिगड़ा टाइमटेबल

विमानतल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो की चार उड़ानें निर्धारित समय से पीछे रहीं।एयर इंडिया की एआई-1780 को शाम 5.45 बजे इंदौर पहुंचना था, लेकिन यह 7.08 बजे पहुंची। इंडिगो की 6ई-6829 भी शाम 6.45 बजे के बजाय 7.22 बजे इंदौर पहुंची।एयर इंडिया की एआई-2565 का आगमन समय रात 8.10 बजे था, लेकिन फ्लाइट 9.51 बजे पहुंची। वहीं इंडिगो की 6ई-184 रात 9.10 बजे की जगह रात 10 बजे इंदौर पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें: MP में मानसून का ‘ट्रिपल अटैक’! इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में झमाझम

एक फ्लाइट लेट हुई तो पीछे-पीछे बिगड़ता गया पूरा शेड्यूल

दिल्ली से आने वाली उड़ानों की देरी का असर इंदौर से जाने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा। विमान देर से पहुंचने के कारण उनकी अगली उड़ानों के संचालन में भी देरी होती गई।एयर इंडिया की एआई-2516 दोपहर 2.15 बजे की जगह 2.50 बजे रवाना हुई। इंडिगो की मुंबई फ्लाइट 6ई-2389 ने शाम 4.15 बजे के बजाय 4.47 बजे उड़ान भरी।एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली एआई-1780 शाम 6.25 बजे के निर्धारित समय से करीब सवा घंटे बाद 7.40 बजे रवाना हुई।रात में दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई-2566 भी रात 9 बजे के बजाय 10.50 बजे उड़ान भर सकी। वहीं इंदौर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट 6ई-6744 को रात 9.40 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 10.40 बजे उड़ान भर पाई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts