Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एअर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट 20 घंटे लेट : 8 घंटे तक बिना AC विमान में रहे यात्री, कई पैसेंजर बेहोश

एअर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट 20 घंटे लेट :  8 घंटे तक बिना AC विमान में रहे यात्री, कई पैसेंजर बेहोश
नई दिल्ली। दिल्‍ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की एक फ्लाइट गुरुवार (30 मई) को पैसेंजर्स को बैठाने के बाद 8 घंटे लेट हो गई। इस दौरान फ्लाइट में AC बंद था, गर्मी के कारण कई पैसेंजर्स की तबियत खराब हो गई और कई बेहोश हो गए। पैसेंजर्स द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

कल दोपहर रवाना होनी थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, मामला एअर इंडिया की फ्लाइट AI 183 की है, जो कल दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी। करीब 20 घंटे की देरी के बाद फ्लाइट आज सुबह रवाना होगी। कई पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एअर इंडिया को टैग कर नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

स्वेता पुंज नाम की एक यात्री ने अपने पोस्ट में बताया कि, हमें देर रात होटल में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद आज (31 मई) सुबह 8 बजे एयरपोर्ट आने की जानकारी दी गई। एयरपोर्ट आने पर वापस होटल जाने के लिए कहा गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचे हुए 24 घंटे होने वाले हैं। देखें पोस्ट- https://x.com/shwwetapunj/status/1796216518419902656 वहीं अभिषेक शर्मा नाम के यूजर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनके पेरेंट्स फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। बिना AC के लोगों को प्लेन में बैठाया गया, जिसके बाद विमान से उतार दिया गया। वहीं टर्मिनल में घुसने नहीं दिया गया, क्योंकि इमिग्रेशन हो चुका था। देखें पोस्ट- https://x.com/39Abhishek/status/1796228792039653790 शुक्रवार (31 मई) की सुबह अभिषेक ने बताया कि, पैसेंजर्स को रात 2 बजे होटल में कमरा दिया गया। साथ ही एक नया बोर्डिंग पास देकर कहा गया कि, आज (31 मई) सुबह 11 बजे फ्लाइट रवाना होगी। मेरे पेरेंट्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं, लेकिन लगता है कि यह फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। एअर इंडिया की तरफ से कोई मदद नहीं कर रहा है।

एअर इंडिया ने पैसेंजर्स से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटता देख एअर इंडिया ने X पर जवाब दिया। एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। साथ ही कहा कि, हमारी टीम उड़ान में देरी को दूर करने के लिए काम कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए हम अपनी टीम को भी सतर्क कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- दिल्ली-बनारस इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह : टेकऑफ से पहले टॉयलेट में मिला बम लिखा टिशू पेपर, इमरजेंसी गेट से विंग पर चलकर बाहर निकले यात्री
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts