ग्वालियरमध्य प्रदेश

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा, वन खंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

दतिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दतिया स्थित शक्ति पीठ मां पीतांबरा माता के दर्शन करने दतिया पहुंचे। इस मौके पर मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री की अगवानी की। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। पीतांबरा पीठ मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा करवाई है। साथ ही मंदिर प्रांगण में प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पूजा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तय कार्यक्रम के तहत झांसी के लिए रवाना हो गए।

मप्र के गृहमंत्री ने किया स्वागत

मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। नरोत्तम मिश्रा ट्वीट करे कहा- ‘आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दतिया पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उनके साथ मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत
एयरबेस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद विवेक शेजवलकर।

ग्वालियर एयरफोर्स के एयरबेस पर रक्षामंत्री का हुआ स्वागत

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे हैं। वह सेना के विशेष विमान से एयरफोर्स के एयरबेस पहुंचे। यहां पर उनका ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया है। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से झांसी कैंट के लिए रवाना हो गए। वहां उनको एक कार्यक्रम में भाग लेना है। शाम को वह फिर ग्वालियर एयरबेस पर लौटेंगे और यहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बगलामुखी मां को सत्ता की देवी कहते हैं

गौरतलब है कि पीतांबरा मंदिर के अंदर विराजमान बगलामुखी मां को सत्ता की देवी कहा जाता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यहां पूजा करने आई थी। उसके बाद यूपी चली गई थीं। आज राजनाथ सिंह यहां से हेलिकॉप्टर से झांसी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2021 में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर शामिल होने गए। झांसी से वे कार से दतिया आए थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button